क्या चुनावी रण में उतरेगी हम? आज लखनऊ पहुंचेंगे पूर्व सीएम के बेटे संतोष मांझी

उत्तर प्रदेश 

बिहार के राजनीतिक दल जनता दल और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के बाद अब हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने भी यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र और बिहार सरकार में मंत्री संतोष माझी शनिवार को लखनऊ आ रहे हैं।  संतोष माझी का यूपी दौरा वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के यूपी दौरे के ठीक बाद होने जा रहा है। बताया जाता है कि संतोष मांझी यूपी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के उतरने की संभावना तलाशने के लिए लखनऊ आ रहे हैं। उन्हें भरोसा है कि जातीय समीकरण उन्हें यूपी में भी सफलता दिला सकती है।  दरअसल माझी को निषाद, केवट व मांझी बहुल सीट पर सफलता मिलने की संभावना नजर आच रही है लिहाजा वे स्वजातीय लोगों से विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति की घोषणा करेंगे। यहां यह उल्लेखनीय है कि वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश साहनी जब पिछले दिनों बिना अनुमति लिए पूर्व सांसद फूलन देवी की मूर्ति स्थापित करने वाराणसी आए थे लेकिन उन्हें जबरन वापस भेज दिया गया था।      
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *