11897 शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होगा कोविड-19 मुख्य कारण : टेकाम
रायपुर। कोविड-19 महामारी के कारण राज्य में स्कूलों का संचालन नहीं किया जा रहा है इसलिए 11897 शिक्षकों की नियुक्तियों में लंबित होने का मुख्य कारण है और इसके लिए कोई भी दोषी नहीं है। उक्त जानकारी विधानसभा में स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दिए।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 14580 पदों पर शिक्षकों की भर्ती हेतु परीक्षा 14-07-2019, 28-07-20219, 11-08-2019 एवं 25-08-2019 को ली गई। व्याख्याता के पद पर 2683 उम्मीदवारों के नियुक्ति आदेश 02-07-2021 तक जारी किए गए है। 11897 शिक्षकों की नियुक्ति शेष है, पदों पर नियुक्ति की समय-सीमा बताया जाना संभव नहीं है। नियुक्ति लंबित होने का मुख्य कारण कोविड-19 की महामारी के कारण स्कूल संचालित न होना है, इसके लिए दोषी कोई नहीं है इसलिए कार्यवाही करने का प्रश्प ही उपस्थित नहीं होता है।
