BJP नेता कैलाश मेघवाल के किसानों ने फाड़े कपड़े

श्रीगंगानगर
राजस्थान के श्रीगंगानगर में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने बीजेपी नेता कैलाश मेघवाल के शुक्रवार को कपड़े फाड़ दिए। बीजेपी कार्यकर्ता श्रीगंगानगर में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। मेघवाल महंगाई और सिंचाई को लेकर बीजेपी के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। भाजपा के विरोध कार्यक्रम का संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान नेताओं की अगुवाई में किसान,मजदूर व व्यापारियों ने जबरदस्त विरोध किया। इसी दौरान ये घटना हुई। 

बीजेपी श्रीगंगानगर में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ कई जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रही है। बीजेपी का प्रदर्शन सेंट्रल जेल के पास चल रहा है। वहीं केंद्र के तीन कृषि कानून के खिलाफ महाराजा गंगा सिंह चौक पर किसान प्रदर्शन कर रहे थे। इसी जिला स्तरीय प्रदर्शन में हनुमानगढ़ के भाजपा कार्यकर्ता और एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल शामिल होने पहुंचे थे। लेकिन गलत रास्ता लेकर वह किसानों के प्रदर्शन स्थल की ओर पहुंच गए,तभी किसानों को इस बात की खबर लगी। विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसान मेघवाल के गले में भाजपा का पटका देखकर भडक़ गए। इस बीच कुछ किसानों ने मेघवाल व भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच मेघवाल के साथ धक्का-मुक्की भी हुई और कपड़े तक फाड़ दिए गए।

 कुछ किसानों ने और पुलिस ने बीच-बचाव कर मेघवाल को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया। बीजेपी नेता का आरोप- राज कुंद्रा ने की 3000 करोड़ की ठगी, शिकायत करने वाली एक्ट्रेस को भी धमकाया पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर किसानों को खदेड़ना पड़ा। पुलिस द्वारा किए गए हल्के बल प्रयोग में कुछ किसान कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई। फिलहाल, श्रीगंगानगर जिला कलेक्ट्रेट, महाराजा गंगा सिंह चौक, भगत सिंह चौक रोड पर तनाव का माहौल बना हुआ है। इलाके में फोर्स की तैनाती की गई है। वहीं बीजेपी इस मुद्दे को लेकर विपक्ष राज्य की गहलोत सरकार को निशाना बना रही है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *