लोक शिक्षण संचालक में 8 वाहन, 1 अनुउपयोगी, 1 लिया गया किराया पर
रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय में शासकीय वाहन व किराये के वाहनों का आवंटन का मामला विधानसभा के मानसून सत्र में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने उठाया। जिसके जवाब में डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि संचालनालय में 8 शासकीय वाहन है जिनमें एक अनुउपयोगी व एक वाहन किराये पर लिया गया है।
विधायक अनिता द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में आदिम जाति विकास मंत्री ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय हेतु संयुक्त संचालक या उससे ऊपर के अधिकारी को ही शासकीय वाहन की पात्रता है इसलिए यहां पर 8 शासकीय वाहन है जिनमें से 1 वाहन अनुउपयोगी है एवं 1 वाहन किराया पर लिया गया है। जिन्हें डा. कमलप्रीत सिंह आयुक्त, सुश्री गीतादेवी सोनी वित्त नियंत्रक, जेपी रथ, आशुतोष चावरे व जीके मरकाम उपसंचालक, पुल वाहन 1, सचिव स्कूल शिक्षा के निजी स्थापना हेतु पुल वाहन 1, मध्यान्हन भोजन प्रकोष्ठ से पुल वाहन 1 (वित्त विभाग की अनुमति से) उपयोग कर रहे है।
अनिता ने सवाल किया कि उक्त अवधि में वाहन के ईंधन एवं किराये के रुप में किए गए भुगतान हेतु कौन जिम्मेदार है और उस पर क्या कार्यवाही की गई। उनके वेतनमान संयुक्त संचालक पद के बराबर या उससे ऊपर है? इसके जवाब में टेकाम ने ने बताया कि 2 अधिकारी संयुक्त संचालक स्तर से ऊपर के अधिकारी है एवं 3 उप संचालक है किन्तु उनके वेतनमान संयुक्त संचालक पद के बराबर या उससे ऊपर है इसलिए इस सवाल का प्रश्न ही उपस्थित नहीं होगा है।
