कच्चा तेल और हुआ महंगा पर पेट्रोल-डीजल में आज भी राहत, चेक करें अपने शहर का नया रेट

नई दिल्ली 
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच आज भारत में पेट्रोल-डीजल का उपयोग करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आ लगातार 13वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। आज पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा जारी पेट्रोल-डीजल के नए रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया।शुक्रवार को दिल्ली में  पेट्रोल 101.84 व डीजल भी 89.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। । देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान और सबसे सस्ता पोर्ट ब्लेयर में है।  जबकि, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल का दाम 85.28 रुपये और डीजल 83.79 रुपये प्रति लीटर है।

कच्चे तेल में तेजी
कोविड-19 के डेल्टा वेरिएंट के बढ़ते कहर के बीच बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड चढ़ कर 76 डॉलर के पार चला गया है। अमेरिकी बाजार में गुरुवार को ब्रेंट क्रूड  76.05 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। यह बुधवार की कीमत के मुकाबले 1.31 डॉलर ज्यादा है। वहां यूएस वेस्ट टैक्सास इंटरमीडियएट या डब्ल्यूटीआई क्रूड  भी 1.33 डॉलर चढ़कर 73.62 डॉलर पर बंद हुआ था।
 
1 जुलाई के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल पर केन्द्र सरकार 33.29% और राज्य सरकार 23.07% टैक्स वसूलते हैं। वहीं, डीजल पर केन्द्र सरकार 35.66% और दिल्ली सरकार 14.62% प्रतिशत पैसा टैक्स के रुप में वसूलते हैं। 2020 में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन तब महामारी की वजह से केन्द्र सरकार एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दिया था। पिछले साल पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 19.98 रुपये से बढ़ाकर 32.9 रुपये कर दिया गया। वहीं, डीजल पर 15.83 रुपये से बढ़ाकर 31.80 रुपये कर दिया गया।' बढ़े हुए एक्साइज ड्यूटी के बाद अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक सरकार के खजाने में पेट्रोल डीजल के जरिए 3.35 लाख रुपये आए। जबकि इसके पहले वित्त वर्ष में सरकार ने पेट्रोल और डीजल का जरिए 1.78 लाख करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि 2018-19 के साल में पेट्रोल और डीजल से 2.13 लाख करोड़ रुपये की सरकार ने कमाई की थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *