राज्य खेल अलंकरण सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी सहित विभिन्न पुरस्कार हेतु आनलाइन आवेदन 7 अगस्त तक आमंत्रित

धमतरी
राज्य शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाडि?ों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदाय कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। जिला खेल अधिकारी सुश्री सुधा कुमार ने बताया कि राज्य खेल संघों से अनुशंसा सहित जिला कार्यालय अथवा संचालनालय में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 07 अगस्त तय की गई है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी को अलग-अलग वर्षों के लिए पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

खेल अधिकारी ने बताया कि यह पुरस्कार राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी, प्रशिक्षक, निर्णायकों को प्रदाय किए जाते हैं। राज्य खेल अलंकरण के तहत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाडि?ों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा, जिनके द्वारा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप अथवा राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया गया हो या अधिकृत अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया हो। इसी तरह जूनियर वर्ग के उन खिलाडि?ों को शहीद कौशल यादव पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा, जिन्होंने जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैम्यिनशिप में कोई पदक प्राप्त किया हो। ऐसे महिला एवं पुरूष खिलाड़ी जिन्होंने गत पांच वर्षों में चार बार सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व किया हो, उन्हें पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया जाता है। प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा।

इसी तरह खेल से जुड़े 55 वर्ष अथवा उससे अधिक उम्र के ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या संबंधित ने खेल के क्षेत्र में ऐसी कोई उल्लेखनीय सेवा की हो, जिसके आधार पर उन्हें सम्मानित करने विचार किया जाए, उन्हें शहीद विनोद चौबे सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। बताया गया है कि सीनियर एवं जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त दल को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाती है। यह भी बताया गया कि पुरस्कार नियमों के तहत पात्रता रखने वाले आवेदकों को पुरस्कार के लिए प्रावीण्यता के आधार पर चयन किया जाएगा।

पुरस्कार नियम में प्रावधानों के अनुरूप जिन खिलाडि?ों की मान्यता प्राप्त संघ द्वारा पुरस्कार के लिए अनुशंसा नहीं की गई है और तुलनात्मक रूप से उनकी उपलब्धि अधिक है। ऐसे खिलाड़ी इस संबंध में विवरण प्रस्तुत कर, निर्धारित प्रारूप में अपना व्यक्तिगत विवरण लेख करते हुए 07 अगस्त तक कार्यालयीन समय में संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जीई रोड रायपुर अथवा खेल विभाग के जिला कार्यालय में अपना आवेदन सीधे जमा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *