मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. विद्यासागर की पुण्य-तिथि पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. ईश्वरचंद्र विद्यासागर की पुण्य-तिथि पर आज उनका स्मरण कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

स्व. ईश्वर चन्द्र वंद्योपाध्याय को छात्र जीवन में ही संस्कृत एवं दर्शन पर उनके पाण्डित्य के कारण विद्यासागर की उपाधि से नवाजा गया। स्व. विद्यासागर जी का जन्म बंगाल के मेदिनीपुर जिले के वीरसिंह गाँव में वर्ष 26 सितम्बर 1820 को हुआ था। विद्या सागर जी को दलितों एवं गरीबों का संरक्षक कहा जाता है। उनके प्रयासों से वर्ष 1856 में विधवा विवाह के लिए कानून पारित हुआ। बेटियों को शिक्षित करने के लिए जहाँ उन्होंने आवाज उठाई वहीं उन्होंने बाल विवाह का विरोध भी किया। स्व. विद्यासागर जी का अवसान 29 जुलाई 1891 को हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *