स्मार्ट गर्ल कार्यक्रम ..भारतीय जैन संगठन का स्कूलों में 3 से कार्यशाला

रायपुर
छत्तीसगढ़ की बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए प्रदेशभर में स्मार्ट गर्ल कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत 14 से 18 वर्ष तक की स्कूली छात्राओं को आॅनलाइन प्लेटफार्म के जरिए कई विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा जो छह दिनों का होगा। भारतीय जैन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चोपड़ा एवं महासचिव मनोज लूंकड़ ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले 10 वर्षों से यह कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जा रहा है। कार्यशाला में बेटियों को प्रशिक्षण दिया जाता है कि किस तरह से परिवार में सुसंवाद रखें।

इस प्रशिक्षण में बताया जायेगा कि सही मित्रों का चयन कैसे करें। आत्मविश्वास कैसे बनाए रखें या कोई विकट परिस्थिति सामने आने पर हम उसका मुकाबला कैसे कर सकते हैं। तीन से आठ अगस्त के बीच प्रदेश के ही करीब 20 स्कूलों में 50 से ज्यादा कार्यशाला लगाई जाएंगी। प्रत्येक कार्यशाला छह दिन की होगी जिसमें देश के बेहतरीन प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे।

स्मार्ट गर्ल प्रोग्राम की चेयरमैन शिल्पा नाहर ने बताया कि दो साल में 50 हजार बेटियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है। छह दिवसीय कार्यशाला में पहले दिन सेल्फ अवेयरनेस, दूसरे दिन कम्युनिकेशन और रिलेशनशिप, तीसरे दिन आत्मरक्षा, चौथे दिन च्वाइसेस एंड डिसीजन और पांचवे दिन फ्रैंडशिप एंड टेम्पटेशन का प्रशिक्षण देंगें। छठवें दिन अभिभावकों को बताएंगे कि किस तरह अपने बच्चों की भावना को समझें क्योंकि कई बार बच्चे डर या दूसरी वजहों से अपनी परेशानियां नहीं बताते। यह प्रोग्राम बेटियों के लिए काफी फायदेमंद होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *