ब्लॉक प्रमुख चुनाव: निर्विरोध जीतेंगे भाजपा के 292 प्रत्याशी

लखनऊ 
प्रदेश के 75 जिलों में 826 ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए हो रहे चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशियों की बड़े पैमाने पर निर्विरोध जीत तय हो गई है। भाजपा का दावा है कि प्रदेश भर में वह कम से कम 292 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। वहीं उसकी सहयोगी अपना दल को मिला लें तो यह आंकड़ा 295 पर पहुंच जाएगा। भाजपा ने लखनऊ क्षेत्र में 61, बरेली क्षेत्र में 30, बनारस क्षेत्र में 27, गोरखपुर क्षेत्र में 44, मेरठ क्षेत्र में 29, प्रयागराज क्षेत्र में तीन, बुंदेलखंड में 19, कानपुर क्षेत्र में 30, गाजियाबाद में एक, गौतमबुद्धनगर में दो, अलीगढ़ क्षेत्र में सात, आगरा क्षेत्र में 31 और मुरादाबाद क्षेत्र में आठ सीटों पर जीत का दावा किया है।

वहीं सपा के कम से कम दस प्रत्याशी फिलहाल जीतते हुए दिख रहे हैं। लखनऊ क्षेत्र में 64 प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है, जिसमें 61 भाजपा के हैं, एक सपा और दो निर्दलीय हैं। सपा, कांग्रेस, रालोद तथा अन्य दलों को कहीं प्रत्याशी नहीं मिले तो कई प्रस्तावक धोखा दे गए। 

ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए गुरुवार को नामांकन पत्र भरे गये और उनकी जांच हुई। निर्विरोध निर्वाचन की तस्वीर शुक्रवार को नामांकन वापसी की समय सीमा दोपहर तीन बजे के बाद ज्यादा स्पष्ट होगी। नामांकन के साथ आए इन रुझानों से भाजपा खेमे में खुशी की लहर है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *