जबलपुर में NVDA के SDO रिश्वत लेते पकड़ाया,घर में मिली आकूत संपत्ति

जबलपुर
 नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) के एसडीओ संतोष कुमार रैदास के घर ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने दबिश दी। इस दौरान एक लाख 35 हजार रुपये नकद, तीन किलोग्राम चांदी व 400 ग्राम सोने के जेवर तथा करीब आठ लाख रुपये कीमती प्लाट की रजिस्ट्री मिली। विदित हो कि ईओडब्ल्यू की जबलपुर इकाई ने सोमवार रात एसडीओ रैदास को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कांचघर स्थित उसके घर में सर्च कार्रवाई की गई। उसके बैंक खातों व बीमा संबंधी निवेश का पता लगाया जा रहा है। रिश्वत प्रकरण में रंगे हाथ पकड़ने की यह ईओडब्ल्यू जबलपुर इकाई की पहली कार्रवाई है।

26 जुलाई की रात रिश्वत लेते दबोचा गया

सड़क निर्माण पूरा होने पर उसने सुरक्षा निधि के तौर पर जमा 4 लाख 22 हजार रुपए लौटाने का आवेदन लगाया था। पैसे की मांग पर पिछले चार साल से परेशान सुदर्शन ने जबलपुर ईओडब्ल्यू में शिकायत की। इसके बाद ईओडब्ल्यू ने पहली बार ट्रैप की कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके कार्यालय में 26 जुलाई की रात 8 बजे दबोचा था।

जांच के दायरे में कई अधिकारी

इधर, रैदास को गिरफ्तार करने के बाद ईओडब्ल्यू पूछताछ में जुटी है। पूछताछ में उसने विभाग के कुछ अधिकारियों के नाम बताए हैं जिनके कहने पर वह रिश्वत की मांग करता था। अधिकारियों का कहना है कि संदेही अधिकारियों की भूमिका का पता लगाते हुए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *