कोरोना के नए मामले 132 दिन बाद 30 हजार से कम  

नई दिल्ली
पिछले कुछ दिनों के दौरान बढ़े कोरोना वायरस के मामलों में मंगलवार को एक बड़ी गिरावट देखने को मिली और नए केस 30 हजार से नीचे रिकॉर्ड किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 29,689 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 42,363 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, इस दौरान 415 लोगों की जान कोरोना वायरस की वजह से गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में 132 दिन बाद इतनी बड़ी गिरावट आई है।
 
वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने से कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में भी कमी आई है और यह आंकड़ा 4 लाख से नीचे 3,98,100 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में अभी तक कोरोना वायरस से 3,06,21,469 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा देश के सभी राज्यों में टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है और अभी तक वैक्सीन की कुल 44,19,12,395 डोज दी जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *