कोरोना पॉजिटिव हुए क्रुणाल पांड्या

नई दिल्ली

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या कोरोना पॉजिटिव निकले हैं, जिसकी वजह से भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को होने वाले दूसरे टी-20 मैच को स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल भारत के सभी खिलाड़ी आइसोलेशन में हैं और अगर सभी का टेस्ट नेगेटिव आता है तो बुधवार को दूसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। इस बात को भारतीय क्रिकेट कंट्राेल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी कंफर्म कर दिया है।

बोर्ड सचिव जय शाह ने कहा है कि, 'मंगलवार की सुबह मैच से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया, जिसमें क्रुणाल पांड्या की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेडिकल टीमों ने आठ सदस्यों की पहचान की है जो करीबी संपर्क में थे। पूरी टीम का आज आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया गया, ताकि पता चल सके कि किसी और को भी संक्रमण तो नहीं है।' उन्होंने कहा, 'रिपोर्ट शाम को छह बजे तक आएगी और अगर सभी नेगेटिव पाए जाते हैं तो बुधवार को मैच होगा। करीबी संपर्क में रहे आठ व्यक्तियों में अधिकांश खिलाड़ी हैं और क्वारंटाइन में हैं।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *