चीन के इस शहर में अचानक उठा 300 फीट ऊंचा रेतीला तूफान 

बीजिंग
चीन के दुनहुआंग शहर का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दुनहुआंग शहर के पास गोबी रेगिस्तान में अचानक तूफान उठने से पूरा शहर मानों रेत से ढ़क गया था। दुनहुआंग शहर में 300 फीट से ज्यादा ऊंचे रेत के तूफान को देखने को मिला था। सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि ये रेतीला तूफान कितना खतरनाक था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पूरे शहर को कैसे रेतीले तूफाने ने ढक लिया था।

शहर में दृश्यता 20 फीट से भी हुई कम रेतीले तूफाने की वजह से दुनहुआंग शहर में दृश्यता 20 फीट से भी कम रह गई थी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बताया कि दुनहुआंग के प्राचीन सिल्क रोड में स्थानीय समयानुसार रविवार (25 जुलाई) दोपहर करीब 3 बजे तूफान आया था। खौफनाक मंजर वाले इस वीडियो को एक स्थानीय निवासी ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया था और ट्विटर पर डरावनी क्लिप साझा की थी। जिसके बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *