लखोली-आरंग महानदी के बीच दोहरीकरण कार्य, रेल यातायात रहेगा प्रभावित
रायपुर
26 एवं 27 जुलाई को प्री- नॉन इंटरलॉकिंग एवं 28 जुलाइ से 4 अगस् तक इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना था, अब यह कार्य 27 जुलाई से 5 अगस्त तक किया जायेगा जिसके फलस्वरुप रायपुर रेल मंडल के लखोली सेक्शन में यार्ड रीमॉडलिंग एवं लखोली -आरंग महानदी के बीच दोहरीकरण कार्य के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा, परिचालन विभाग से जारी सूचना के अनुसार कुछ गाडियों के रीशेड्यूलिंग समय में परिवर्तन किया गया है एवं कुछ गाडियों का परिचालन पूर्व निर्धारित समय अनुसार रहेगा जिसकी विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है:-
रीशेड्यूलिंग होने वाली गाडिय़ां-
28 जुलाई 2021 एवं 4 अगस्त को गाड़ी संख्या 02887 विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन स्पेशल विशाखापट्टनम से 3 घंटे रीशेड्यूल की सूचना जारी की गई थी यह गाडी 28 जुलाई एवं 4 अगस्त को पूर्व निर्धारित सामान्य समय अनुसार चलेगी।
25 जुलाई को गाड़ी संख्या 02844 अहमदाबाद-पुरी स्पेशल अहमदाबाद से 3 घंटे रीशेड्यूल की सूचना जारी की गई थी यह गाडी 25 जुलाई को पूर्व निर्धारित सामान्य समय अनुसार चलेगी।
27,29 जुलाई एवं 5 अगस्त को गाड़ी संख्या 02887 विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन स्पेशल विशाखापट्टनम से 3 घंटे रीशेड्यूल की जाएगी।
26 जुलाई को गाड़ी संख्या 02844 अहमदाबाद-पुरी स्पेशल अहमदाबाद से 3 घंटे रीशेड्यूल की जाएगी।
5 अगस्त को गाड़ी संख्या 08573 विशाखापट्टनम-भगत की कोठी स्पेशल विशाखापट्टनम से 7 घंटे रीशेड्यूल की जाएगी।
11 दिन रद्द रहने वाली गाड़ी की तिथि में परिवर्तन
08528 विशाखापट्टनम -रायपुर स्पेशल 25 जुलाई से 4 अगस्त तक रद्द रहने की सुचना दी गई थी । अब यह गाड़ी 25 जुलाई से 5अगस्त तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 08527 रायपुर-विशाखापट्टनम स्पेशल 25 जुलाई से 4 अगस्त तक रद्द रहने की सुचना दी गई थी । अब यह गाड़ी 26 जुलाई से 5अगस्त तक रद्द रहेगी।
कोरबा -अमृतसर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल में एक अतिरिक्त अस्थाई स्लीपर कोच की सुविधा
यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 08237 / 08238 कोरबा -अमृतसर-कोरबा त्रि-साप्ताहिक स्पेशल में एक अतिरिक्त अस्थाई स्लीपर कोच की सुविधा 27 जुलाई एवं 28 जुलाई को दी जा रही हैं।
