क्रिप्टोकरेंसी से जल्द कर पाएंगे ई-कॉमर्स पर खरीदारी, अमेजन ने शुरू की तैयारी

नई दिल्ली
ई-कॉमर्स वेबसाइट पर जल्द ही आप क्रिप्टोकरेंसी के जरिये खरीदारी कर पाएंगे। इसकी शुरुआत अमेजन अपने प्लेटफॉर्म पर करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि अमेजन के बाद दूसरी ई-कॉमर्स कंपनियां भी क्रिप्टोकरेंसी के जरिये भुगतान लेना शुरू कर सकती हैं। क्रिप्टोकरेंसी के जरिये पेमेंट की जानकारी अमेजन के हालिया जॉब लिस्टिंग से मिली है। अमेजन अपनी पेमेंट टीम के लिए डिजिटल करंसी और ब्लॉकचेन एक्सपर्टकी भर्ती कर रही है। ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल करेंसी या क्रिप्टोकरेंसी को एक सुरक्षित पेमेंट तरीका माना जाता है।

अमेजन की पेमेंट्स एक्सेप्‍टेंस एंड एक्सपीरियंस टीम डिजिटल करंसी व ब्लॉकचेन स्ट्रैटेजी और प्रोडक्ट रोडमैप को डेवलप करने के लिए अनुभवी लीडर की तलाश कर रही है। कंपनी ने अपनी एक पोस्ट में कहा है कि आप ब्लॉकचैन, डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर, सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी और क्रिप्‍टोकरेंसी में विशेषज्ञता का लाभ उठाएं ताकि इन क्षमताओं को विकसित किया जा सके। प्रोडक्ट लीड करने वाला अमेजन वेब सर्विसेस समेत कई टीमों के साथ मिलकर काम करेगा। इससे ग्राहक अनुभव, तकनीकी रणनीति और क्षमताओं के साथ-साथ लॉन्च की रूपरेखा तैयार की जा सकेगी।

टेक दिग्गज एप्पल ने भी मई में बिजनेस डेवलेप मैनेजर के लिए एक ऐसी ही जॉब लिस्टिंग पोस्ट की है, जिसमें डिजिटल वॉलेट, बीएनपीएल, फास्ट पेमेंट्स, क्रिप्टोक्यूरेंसी, और आदि जैसे वैकल्पिक भुगतान प्रदाताओं के साथ काम करना होगा। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दुनिया की बड़ी कंपनियां निकट भविष्य में क्रिप्टोकरेंसी के जरिये पेमेंट लेने की संभावना पर काम कर रही हैं। इसमें सफलता मिलने पर वह इससे लेनदेन शुरू कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *