सुपोषण ट्री मुनगा के 17 हजार टहनियों का रोपण कर अब बच्चों के स्वागत की तैयारी
सूरजपुर
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग चंद्रबेश सिंह सिसोदिया ने बताया कि आंगनबाडि?ों में बच्चों को पोषण उक्त भोजन देने के लिए जिले की आंगनबाडि?ों में लगभग 17 हजार सुपोषण ट्री मुनगा की टहनियां रोपित की गई है, जिसमे अब पत्तियों की बहार दिखाई देने लगी है। मुनगा से बच्चों के गर्म भोजन हेतु माइक्रो न्यूट्रिशन की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ जैसी अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं का मानना है कि कोविड-19 के कारण कुपोषण में बढ़ोत्तरी हो सकती है, इसलिए कुपोषण को रोकने के लिए कारगर कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। इसे ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को दोपहर का गरम भोजन और स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और सुपोषण अभियान के हितग्राहियों को आंगनबाड़ी आने की अनुमति दी गयी है।
