65 हजार से अधिक मरीजों का किया गया इलाज
बिलासपुर
कोरोना संक्रमण के दौर में जब अधिकांश अस्पतालो में सामान्य मरीजों का इलाज बंद पड़ा था, एैसी कठिन परिस्थिति मे मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ योजना के तहत मेडिकल मोबाईल युनिट शहर के झुग्गी बाहुल्य गलियो, मोहल्लो में जाकर सामान्य बिमारियों के मरीजो को उपचार उपलब्ध करा रहा था। इस दौरान राज्य में सर्वाधिक मरीजो को इलाज बिलासपुर शहर में सुलभ हुआ। हजारो मरीजो को चिकित्सा मुहैया करा कर उनकी जीवन रक्षा में मदद की गई। योजना के तहत नौ माह में 65 हजार से अधिक मरीजो को लाभान्वित किया गया है। इसके अतिरिक्त कोरोना का टीका भी मोबाईल युनिट के जरिए लगाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ योजना के तहत मेडिकल मोबाईल युनिट की उपलब्धता के आधार पर बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में पूरे प्रदेश मे सबसे अधिक गरीबो का मुफ्त इलाज किया गया है। योजना के तहत मेडिकल मोबाईल युनिट के जरिए माह नंवम्बर 2020 से अब तक 65 हजार 88 मरीजों का इलाज किया गया तथा 61076 मरीजों को नि:शुल्क दवाईयां वितरित की गई। शहरी क्षेत्र के स्लम एरिया के निवासियो को बेहतर स्वास्थ सुविधा मुहैया कराने के उद्धेश्य से इस योजना के तहत नि:शुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है। योजना के तहत अब तक 220 शिविर आयोजित किये जा चुके है। बिलासपुर शहर में नौ माह के भीतर 198 शिविर के जरिए 15 हजार से अधिक महिला मरीजों का उपचार किया गया है। इसके अलावा 2657 महिलाओं की नि:शुल्क जांच तथा 14 हजार से अधिक महिलाओं को नि:शुल्क दवा वितरित की गई है।
