सर्व आदिवासी समाज का धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी

केशकाल/विश्रामपुरी
अपनी 13 सूत्रीय मांगों खेती किसानी का समय होते हुए भी अपनी हक और अधिकार को लेकर सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई बड़ेराजपुर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज सातवे दिन भी विकासखण्ड बड़ेराजपुर के ब्लॉक मुख्यालय विश्रामपुरी तहसील कार्यालय के सामने जारी रहा।

यह धरना प्रदर्शन खेती किसानी का समय होते हुए भी अपनी हक और अधिकार को लेकर सब काम छोड़ धरना स्थल में अपनी उपस्थिति दे रहे है सर्व आदिवासी समाज पिछले सातवे दिनों से लगातार13 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन के दौरान सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश संरक्षक अरविंद नेताम एवं अध्यक्ष सोहन पोटाई अपनी उपस्थिति दे कर 13 बिंदु पर प्रकाश डालते हुए कहे की सरकार सातवें दिवस के बाद भी हमारी मांगों को सुन नहीं रहे कल दिनांक से आदिवासी समाज उग्र आंदोलन करेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन -प्रशासन की होगी।वहीं हमारे ब्लाक के समाज प्रमुख तिरु. रंगी लाल मरकाम भी कहे की अब समाज एक जुट हो हमारी मांग को सरकार को पूरा करना होगा, ग्राम पंचायत मच्छली सरपंच कृष नेताम जी ने कहे की हम सरपंचों की अधिकार भी हमे नहीं मिल रहा है हमे पूरा अधिकार मिलना चाहिए।

धरना प्रदर्शन में तिरु. मन्ना राम मरकाम सरपंच होनावं डी, फूलसिंह मरकाम , सागराम कोर्राम शिक्षक, रामचंद मरकाम, श्रीमती सुशीला चंदेकर , एवम् समाज प्रमुख 13 बिंदुओं को लेकर बड़ चढ़ कर सरकार को मांग पूरा करने की बात कहे। आज के उदाघोसक तिरु. देवलसिंह चनाप और लक्ष्मण मरकाम के द्वारा 13 सूत्री मांगो को बीच बीच नारे लगा कर धरना स्थल में बैठे सगाजनों को उत्साह बड़ा ते रहे।

15 दिन पहले ज्ञापन देने के बाद और 19 जुलाई से लगातार धरना प्रदर्शन आज सातवें दिवस बाद भी मांग पूरी नहीं होती है तो आज शाम को प्रदेश स्तरीय वचुर्वाल बैठक कर रणनीति तैयार कर दूसरे रूप लेकर आंदोलन करेगी समाज इसकी पूरी जिमेदारी शासन प्रशासन होगी। इस दौरान बड़ेराजपुर ब्लॉक के सर्व आदिवासी समाज ब्लाक अध्यक्ष सोन साय मरकाम,एवम् समाज प्रमुख व युवा प्रभाग के सभी पदाधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि, कर्मचारीगण बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *