दिल्ली मेट्रो में सोमवार से हर सीट होगी फुल, हर कोच में 50 लोग ही कर सकेंगे सफर 

नई दिल्ली 
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने दिल्ली सरकार की तरफ से जारी अनलॉक के संशोधित दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए रविवार को यह स्पष्ट किया कि सोमवार से मेट्रो की सभी सीटों पर यात्री बैठकर यात्रा कर सकेंगे, लेकिन मेट्रो कोच के भीतर खड़े होकर यात्रा की अनुमति नहीं होगी। कोरोना काल के बाद यात्रियों को एक सीट को छोड़कर दूसरी सीट पर बैठने की अनुमति थी।

दिल्ली मेट्रो ने यह स्पष्टीकरण प्रिंट, डिजीटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कुछ हिस्सों में आई उन खबरों के बाद दिया है जिनमें यह कहा गया था कि दिल्ली मेट्रो सोमवार से अपनी 100 प्रतिशत क्षमता के साथ सेवाओं का संचालन करेगी।डीएमआरसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि सोमवार से प्रति कोच अधिकतम 50 यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति होगी क्योंकि कोरोना से पहले कोच में खड़े होकर और सीट पर बैठकर यात्रा करने वाली की संख्या लगभग 300 हो जाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *