खट्टर के मंदिर विवाद में पूर्व पार्षद समेत कई लोगों पर एफआईआर 

भिवानी 
हरियाणा के भिवानी जिले के नारनौल शहर के पास खालड़ा की पहाड़ी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टरी का मंदिर बनाने के मामले में पूर्व पार्षद समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शनिवार को नगर परिषद द्वारा मंदिर तोड़े जाने के बाद आरोपियों ने दोबारा से इसका निर्माण शुरू कर दिया था।

गौरतलब है कि नारनौल की रघुनाथपुरा की पहाड़ी पर नगर परिषद की जमीन है और इस जमीन पर कई परिवारों ने अवैध रूप से घर बनाए हुए थे, 13 जून को नगर परिषद ने इन मकानों को ध्वस्त कर दिया था, लेकिन हाल ही में लोगों ने यहां एक चबूतरा बनाकर उस पर मुख्यमंत्री की फोटो लगा दी, जिसके सामने लोग सुबह-शाम दीपक जलाते थे।

नगर परिषद के सूत्र ने बताया कि शनिवार को परिषद ने इस चबूतरे को तोड़ दिया था, लेकिन देर शाम फिर से वहां निर्माण कार्य शुरू होने लगा तो इसकी जानकारी मिलते ही नगर परिषद के एक अधिकारी अभय यादव मौके पर पहुंचे। उनका आरोप है कि पूर्व पार्षद प्रमोद तेरड़िया काफी लोगों के साथ वहां पहले से खड़े थे, जिन्होंने नगर परिषद की कार्रवाई के विरोध में पहले नारेबाजी की और फिर आत्मदाह की धमकी देकर हंगामा शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *