राज्यपाल – मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को श्रावण मास की शुभकामनाएं
रायपुर
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का पर्व है। इस समय श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। छत्तीसगढ़ के विभिन्न मंदिर देवालयों में भगवान महादेव की उपासना की जाती है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा देश और प्रदेश को कोरोना से जल्द मुक्ति दिलाने की कामना की है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि कोरोना संकट के मद्देनजर सावधानी बरतें और शासन द्वारा कोरोना से बचाव के लिए दिए गए निदेर्शों को मानते हुए त्यौहार मनाएं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान शिव की आराधना के प्रतीक पवित्र श्रावण मास के 25 जुलाई से शुभारंभ पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर बघेल ने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। बघेल ने कहा कि सावन मास के प्रारंभ के साथ ही शिव जी की विशेष आराधना शुरू हो जाती है। विशेष रूप से श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से सावन सोमवार को शिवजी का व्रत रखते हैं। मुख्यमंत्री ने आम जनता से अपील की है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है इसलिए कोरोना से बचाव के लिए जारी सभी प्रोटोकाल का पालन करते हुए शिव आराधना करें। उन्होंने महादेव से सभी लोगों की रक्षा के लिए के लिए प्रार्थना की है।
