पटना में आज से खुल रहे हैं जू, पार्क और गोलघर, दर्शकों को नियमों का करना होगा पालन

 पटना 
राजधानी पटना में दर्शक बुधवार यानी आज से जू, पार्क और गोलघर की सैर कर सकेंगे। ये सभी टूरिस्ट स्थल अभी सुबह छह से 12 बजे तक ही खुलेंगे। दर्शकों के लिए इन स्थलों पर कुछ सुविधाएं प्रतिबंधित रहेंगी। जू में थ्रीडी थियेटर, बोटिंग, ट्रैकलेस ट्रेन, बैट्री वाहन बंद रहेंगे। पार्कों में सिर्फ ओपन जिम बंद रहेगा। झूला और बोटिंग चालू रहेंगे। गोलघर में सिर्फ पार्क खुले रहेंगे। जू और पार्क प्रशासन सरकार के जारी आदेश बाद पूरे एहतियात के साथ इन स्थलों को खोल रहा है। टिकट काउंटर के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाए गए हैं। गेट पर सैनेटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की सुविधाएं रहेंगी। मास्क अनिवार्य होगा। 

 
टिकट काउंटर पर मास्क की भी बिक्री होगी। दर्शकों को अंदर भी दूरी का पालन करना होगा। उसके लिए यहां के कर्मी गश्ती में रहेंगे। किसी एक जगह पर समूह में रहना प्रतिबंधित रहेगा। सर्दी, खांसी और जुकाम वालों को एंट्री नहीं मिलेगी। दर्शक पानी की बोतल और सैनेटाइजर साथ में लाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *