बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 39,742 नये केस आए सामने 

नई दिल्ली
देश में कोरोना की चाल पहले से तो सुस्त पड़ी है लेकिन उसका प्रकोप कम नहीं हुआ है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 39,742 नए केस सामने आए हैं और 535 लोगों ने दम तोड़ा है। नए केस सामने आने के बाद भारत में इस वक्त पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,13,71,901 हो गई है और मौत का आंकड़ा 4,20,55 पहुंच गया है।

24 घंटों के दौरान 39,972 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं, जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,05,43,138 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,08,212 है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 51,18,210 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 43,31,50,864 हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *