कुछ इन खूबियों के साथ पैदा होते हैं उल्‍टे हाथ से लिखने वाले बच्‍चे, पेरेंट्स को करनी होती है अलग परवरिश

ज्‍यादातर बच्‍चे सीधे हाथ से काम करते हैं लेकिन कुछ बच्‍चे लैफ्ट हैंडेड होते हैं। कुछ प्रसिद्ध पर्सनैलिटी अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन, बराक ओबामा, नील आर्मस्‍ट्रांग, बिल गेट्स आदि भी लैफ्ट हैंडेड हैं। इन पॉपुलर पर्सनैलिटी के नाम से ही आप जान सकते हैं कि लैफ्ट हैंडेड लोग कितने प्रतिभाशाली होते हैं।
वहीं कुछ बच्‍चे ऐसे होते हैं जो अपने दोनों हाथों से एक बराबर काम कर सकते हैं। ये उल्‍टे हाथ से लिख सकते हैं, तो वहीं सीधे हाथ से चीजों को उठा सकते हैं। अगर पेरेंट राइट हैंडेड हो लेकिन बच्‍चा लैफ्ट हैंड से लिखता हो, तो पेरेंट्स के मन में कई तरह के सवाल आते हैं। इस पोस्‍ट में हम आपको लैफ्ट हैंडेड बच्‍चों की परवरिश से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बता रहे हैं।

बच्‍चा कई कारणों से लैफ्ट हैंडेड हो सकता है, जैसे कि :

अध्‍ययनों की मानें तो कुछ जेनेटिक कारकों की वजह से बच्‍चा लैफ्ट हैंडेड हो सकता है।
बच्‍चे का लिंग भी लैफ्ट हैंडेड होने में अहम भूमिका निभाता है। 144 बच्‍चों पर किए गए मेटा एनालिसिस और ब्रेन लैटरेलिटी स्‍टडी के मुताबित लड़कियों की तुलना में लड़के ज्‍यादा लैफ्ट हैंडेड होते हैं।
वहीं लो बर्थ वेट बच्‍चों के विकास में देरी आने और उनके लैफ्ट हैंडेड होने का खतरा ज्‍यादा रहता है।
कुछ दुर्लभ मामलों में बच्‍चे अपने पेरेंट्स को देखकर सीधे या उल्‍टे हाथ से लिखना शुरू कर देते हैं।

​कैसे होते हैं लैफ्ट हैंडेड लोग

लैफ्ट हैंडेड लोग आकाक्षीय और म्‍यूजिक के क्षेत्र में बुद्धिमान होते हैं। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि लैफ्ट हैंडेड लोग आमतौर पर अपने मस्तिष्‍क के सीधे हेमिस्‍फेयर का इस्‍तेमाल करते हैं, जहां सभी क्रिएटिव सेंटर मौजूद होते हैं।
माना जाता है कि उल्‍टे हाथ से काम करने वाले लोगों की याद्दाश्‍त अच्‍छी होती है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि लैफ्ट हैंडेड लोगों के दोनों हेमिस्‍फेयर अच्‍छी तरह से कनेक्‍ट होते हैं।

​कैसे करें इनकी परवरिश

लैफ्ट हैंडेड लोग क्रिएटिव ज्‍यादा होते हैं इसलिए आपको इनका रुझान थोड़ा क्रिएविटी की ओर दिलवाना चाहिए। अगर आपका बच्‍चा लैफ्ट हैंडेड है और आपको यह बात पसंद नहीं है तो बच्‍चे के साथ जबरदस्‍ती न करें।
इससे बच्‍चे का न्‍यूरल सरक्‍यू‍ट्री प्रभावित हे सकता है और हो सकता है कि वो आगे चलकर अपने दोनों हाथों में से किसी भी एक हाथ का ठीक तरह से इस्‍तेमाल न कर पाए।

​स्‍पोर्ट्स से करवाएं प्‍यार

अपने लैफ्ट हैंडेड बच्‍चे को स्‍पोर्ट्स में हिस्‍सा लेने के लिए प्रोत्‍साहित करें। आमतौर पर राइट हैंडेड लोगों की तुलना में लैफ्ट हैंडेड लोग कुछ स्‍पोर्ट्स में काफी अच्‍छे निकलते हैं।
अगर आप लैफ्ट हैंडेड हैं तो अपने बच्‍चे की जिंदगी को आसान बनाने के लिए छोटी-छोटी चीजें कर सकते हैं जैसे कि लैफ्ट हैंडेड कैंची, लैफ्ट साइड से जुड़ी चेयर डेस्‍क आदि।
जब बच्‍चा आपको ऑब्‍जर्व कर के कुछ सीखता है तो वो कंफ्यूज रहता है कि उसे किस हाथ का इस्‍तेमाल करना है। ऐसे में आप आईने का इस्‍तेमाल करें ताकि उसे समझ आ सके कि उसे किस तरह अपने हाथों का इस्‍तेमाल करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *