हॉकी में भारत का जीत से आगाज

 नई दिल्ली 
खतरनाक कोरोना वायरस की बाधाओं के बीच 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक खेलों की शुरुआत हो गई है। पहले दिन देश को कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन आज ओलंपिक खेलों के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी कई स्पर्धाओं में मेडल के लिए जोर लगा रहे हैं। इसमें तीरंदाजी, निशानेबाजी, बैडमिंटन, हॉकी, जूडो, रोइंग, टेबल टेनिस, टेनिस और वेटलिफ्टिंग शामिल हैं। दूसरे दिन दीपिका कुमारी-प्रवीण जाधव की जोड़ी ने आर्चरी के मिक्स्ड टीम इवेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाकर पदक की उम्मीद जगा दी है। इसके अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर जीत से आगाज किया है। भारतीय जुडोका सुशीला देवी को पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा है।। उन्हें हंगरी की इवा सेरनोविस्की ने हराया।

 भारतीय पुरुष हॉकी ने जीत के साथ आगाज करते हुए न्यूजीलैंड टीम को 3-2 से हरा दिया। भारत की जीत के हीरो हरमनप्रीत रहे, उन्होंने दो गोल दागे। इसके अलावा एक गोल रूपिंदर पाल सिंह ने किया। एक गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने गोलकीपर पी आर श्रीजेश के  शानदार प्रदर्शन मदद से वापसी की और टोक्यो ओलंपिक में जीत के साथ शुरुआत की। चौथे क्वार्टर में आखिरी 3 मिनटों में न्यूजीलैंड को 3 पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन श्रीजेश ने उसकी हर कोशिशों को नाकाम कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *