प्लेसमेंट केम्प आज

रायपुर
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 24 जुलाई शनिवार को रोजगार कार्यालय रायपुर, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर. जी.ई. रोड, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है।

प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक बाव्या हेल्थ सर्विस प्रा0लिमि0 एवं उमादेवी बहुउद्देशीय शिक्षण संस्था, रायपुर द्वारा लैब टेक्निशियन (डी.एम.एल.टी. उत्तीर्ण). कम्प्यूटर आॅपरेटर (पी.जी.डी.सी.ए. के साथ हिन्दी टायपिंग उत्तीर्ण) एवं फील्ड सुपरवाईजर (स्नातक/स्नातकोत्तर उपाधि कृषि संकाय में उत्तीर्ण) के कुल 20 पदों पर अधिकतम 12,000 रुपए प्रतिमाह वेतनमान पर योग्य अन्यर्थियों की भर्ती की जानी है।

इन पदों पर भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 24 जुलाई को अपनी शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षा तथा अनुभव प्रमाण पत्र की छायाप्रतियों के साथ प्रात: 11.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक अपनी उपस्थिति देवें। आवेदक सोशल डिस्टेटिंग का पालन करते हुए प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *