6 दिन में कम्प्लीट हो स्कूल और उच्च शिक्षा कर्मियों का वैक्सीनेशन: मुख्य सचिव

 भोपाल
26 जुलाई से 11वीं और 12वीं तथा एक अगस्त से कालेज की कक्षाएं शुरू किए जाने की तैयारियों के बीच मुख्य सचिव ने सभी कलेक्टरों से कहा है कि वे इस बात पर फोकस करें कि जुलाई के पहले शिक्षा से जुड़े सभी कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लग जाए। सीएस इकबाल सिंह बैंस ने ये निर्देश इसलिए दिए हैं ताकि स्कूल आने पर बच्चों में किसी टीचर, प्रोफेसर या कर्मचारी के संपर्क में आने पर संक्रमित होने का खतरा न रहे।

मुख्य सचिव बैंस ने कलेक्टरों से कहा है कि स्कूल और उच्च शिक्षा के अंतर्गत कराने वाले सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों, महाविद्यालयों में काम करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को कोरोना टीका अभियान के रूप में लगाया जाना है। इशके लिए जिला मुख्यालय, विकासखंड में सुविधा संपन्न महाविद्यालय और आदर्श विद्यालयों का वैक्सीनेशन सेंटर के रूप में चयन किया जाए। इसके बाद 26 जुलाई से 31 जुलाई के मध्य अभियान चलाकर इनका टीकाकरण किया जाए। इसमें आदिम जाति कल्याण विभाग के अधीनस्थ विद्यालयों को भी शामिल किया जाएगा। इसलिए कलेक्टर सभी शैक्षणिक संस्थानों से समन्वय स्थापित कर इस अवधि में कोरोना के टीके लगवाएं। यह ध्यान रखा जाए कि इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन जरूर किया जाए ताकि लोगों के संक्रमित होने का खतरा न रहे।

अगले सोमवार से खुलने हैं स्कूल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के मुताबिक सोमवार 26 जुलाई से 11वीं व 12वीं की कक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इसके लिए जिलों की क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी को फैसला लेने के अधिकार दिए गए हैं। अगर एक भी कोरोना केस हो तो स्कूल नहीं खोलने के लिए भी कहा गया है। जुलाई में शुरुआती दौर पर पचास फीसदी उपस्थिति के साथ दो-दो दिन क्लास लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद कालेज अगस्त से खुल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *