स्कॉर्पियो और कार भिडंत, एक की मौत

गरियाबंद
जतमई दर्शन कर कार में सवार होकर घर लौट रहे थे कि राजनकटा मोड़ के पास स्कार्पियों के साथ जबर्दस्त भिडंत हो गई जिसमें कार सवार एक की मौत हो गई वहीं कार चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पाण्डुका पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के 6 लोग कार में सवार होकर जतमई दर्शन करने के लिए गए थे और माता के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इस बीच वे राजनकाटा मोड़ के उबड़-खाबड़ रोड़ में कार चला रहे थे कि अचानक से स्कॉर्पियों के आ जाने के कारण दोनों गाडि?ों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिडंत इतनी जबर्दस्त थी कि एक गाड़ी पलट गई और उसके नीचे दबने से एक की मौत हो गई, वहीं कार चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और इलाज के लिए उन्हें भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *