महिला के हौसले से डकैती विफल, धरे गये आठ डकैत

रायपुर
एक महिला के हौसले से न केवल दिन दहाडे डकैती की वारदात विफल हो गयी बल्कि डकैत दल के आठ सदस्यो को पुलिस ने अपनी फूर्ती दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया।

हालाकि घटना बुधवार के दोपहर की बताई जा रही है लेकिन पुलिस ने इसका खुलासा गुरुवार को खम्हारडीह पुलिस ने किया। खम्हारडीह थाना के गीताजंली नगर, काशी अर्पाटमेंट के मकान नंबर 605 की है। बुधवार की दोपहर पीड़िता अंजली कुमार अपनी घर पर अकेली थी। इस दौरान दो आरोपी घर के अंदर घुसने लगे। तभी महिला ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों में एक ने चाकू निकालकर धमकाने लगा। ये देख महिला ने आरोपियों का विरोध किया तो हाथ में रखा चाकू आरोपी के पास से जमीन पर गिर गया। इसके बाद महिला ने जोर जोर से सोर मचाना शुरू किया। सोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान अंदर घुसे दोनों आरोपी भागने लगे, जिन्हें लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा और इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पूछताछ के बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों का भी नाम बताया। पुलिस ने इस योजना में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इस योजना में शामिल अन्य छह को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों में दिनेश कुमार वर्मा, राम बाबू वर्मा, विशाल वर्मा, बाबू वर्मा सहित आठ लोग शामिल है। आरापियों के पास से पुलिस ने हथौड़ी, पेंचिस, पेचकस, क्लोरोफार्म, चाकू सहित मोबाइल जब्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *