राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में बस्तर पुलिस की महिला आरक्षक पूर्णिमा ने जीता गोल्ड मेडल

जगदलपुर
बस्तर पुलिस के जवान खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, मई 2022 में मास्टर गेम्स फेडरेशन द्वारा केरल में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के भारोत्तोलन प्रतियोगिता (वेटलिफ्टिंग) में 64 किलोग्राम वर्ग में बस्तर पुलिस की महिला आरक्षक पूर्णिमा ठाकुर ने गोल्ड जीता है। पूर्णिमा ठाकुर की इस कामयाबी से पुलिस विभाग गौरवान्वित तो हुआ है। पूर्णिमा की इस कामयाबी ने साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और कठोर परिश्रम के आगे बड़े से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।

पूर्णिमा की कामयाबी कि कहानी काफी प्रेरणा दायक है, सीजर आॅपरेशन के बाद पूर्णिमा खेल से दूर हो गई थी, लेकिन बीते 2 वर्षों में पूर्णिमा ने नए सिरे से फिर से मेहनत शुरू की और मेहनत रंग भी लाई और केरल में आयोजित हुए वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 64 कैटेगरी में पहला स्थान प्राप्त किया है। गोल्ड मेडल जीतने के बाद पूर्णिमा बताती हैं कि वह रोजाना 3 घंटे प्रतिदिन अपने खेल को निखारने के लिए पसीना बहाती हैं। अपने खेल के साथ ही पूर्णिमा अपना पर्याप्त समय ड्यूटी को भी देती हैं। इसके लिए पूर्णिमा अपने विभाग के उच्च अधिकारी बस्तर आईजी सुंदरराज पी बस्तर एसपी और एडिशनल एसपी को इसका श्रेय देती है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि पुलिस विभाग के लिए पूर्णिमा की यह कामयाबी काफी मायने रखती है। पूर्णिमा ने विभाग के साथ ही बस्तर का नाम रोशन किया है। आईजी ने बताया कि हाल के दिनों में बस्तर में ऐसा माहौल तैयार किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बस्तर के पुलिस जवान भिन्न-भिन्न खेलो में अपने आप को आगे बढ़ा रहे हैं। इसके लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर एक बेहतर माहौल भी तैयार किया जा रहा है, जिसके तहत जगदलपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *