इंडियन फार्मसिस्ट एसोसिएशन ने किया नियमित भर्ती की मांग को लेकर मौन प्रदर्शन

रायपुर
इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने गुरुवार को एम्स रायपुर के गेट के बाहर मानव श्रृंखला बनाकर फार्मासिस्ट की नियमित भर्ती करने, ड्रग इंफॉर्मेशन सेंटर शुरू करने एवं ड्रग इंफॉर्मेशन सेंटर में फार्मासिस्ट नियुक्त करने के साथ ही फामेर्कोविजिलेंस विभाग शुरू करने, एआईआईएमएस परिसर में जन औषधी दवा दुकान खोलने की मांग को लेकर अपना विरोध जताया। मांगों का जल्द निराकरण नहीं होने पर देशभर में प्रदर्शन करने की बात कही गई है।

इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव राहुल वर्मा और वैभव शास्त्री ने बताया कि भारत सरकार के कानून फामेर्सी एक्ट 1948 नियम 42 के मुताबिक गैरपंजीकृत फार्मासिस्ट द्वारा दवा डिस्पेन्स करने पर छ: माह कारावास एवं एक हजार जुमार्ने का प्रावधान है। एम्स रायपुर 2012 से स्थापित है और आज 9 साल हो चुके हैं, लेकिन आज तक स्वीकृत 40 फार्मासिस्ट संवर्ग के एक भी पद पर भर्ती नहीं हुई है, बल्कि 32 सुपरस्पेशिलिटी वाले अस्पताल में दवा प्रबंधन वार्ड ब्वाय और नर्स कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *