‘ऑक्सीजन की कमी से मौत’ मामले में प्रियंका ने केंद्र सरकार को घेरा 

 लखनऊ
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में 'ऑक्सीन की कमी से नहीं हुई कोई मौत', केंद्र सरकार के इस जवाब के बाद राजनीति तेज हो गई है। अखिलेश यादव के बाद अब कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर तस्वीरें शेयर कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मौत के कारण बताए। क्या कहा प्रियंका गांधी ने प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों की कुछ तस्वीरें शेयर की है। 

तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा, ''ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई: केंद्र सरकार' मौतें इसलिए हुईं – क्योंकि महामारी वाले साल में सरकार ने ऑक्सीजन निर्यात 700% तक बढ़ा दिया – क्योंकि सरकार ने ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट करने वाले टैंकरों की व्यवस्था नहीं की – एंपावर्ड ग्रुप और संसदीय समिति की सलाह को नजरंदाज कर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का कोई इंतजाम नहीं किया – अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने में कोई सक्रियता नहीं दिखाई।'
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *