रवि भवन में महापौर ने लगाया 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन स्टीकर, व्यापारियों को बांटे प्रशस्ति पत्र
रायपुर
छत्तीसगढ़ चैंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने 22 जून से राज्य में वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत की थी जिसमें सभी व्यापारिक संस्थानों मालिकों और कर्मचारियों को वैक्सीनेशन कराने प्रेरित किया था। इसी के तहत महापौर एजाज ढेबर अचानक ही रवि भवन पहुंचकर वहां व्यापारियों से वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली और जिन संस्थाओं में सभी ने वैक्सीनेशन करवा लिया वहां पर महापौर ने खुद 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन का स्टीग चिपाकर सभी व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए।
चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि22 जून 2021 से लगातार टीकाकरण किया जा रहा है एवं प्रदेश के प्रत्येक जिलों के व्यापारियों एवं उनके संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों का 100 फीसदी टीकाकरण किया जाना ही हमारा लक्ष्य है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए अब पूरे प्रदेश में चेम्बर द्वारा जिन व्यापारियों एवं उनके कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवा ली है, उन व्यापारियों की दुकानों के बाहर यह प्रतिष्ठान 100 प्रतिशत वेक्सीनेटेड है का स्टीकर चिपकाया जाएगा जिससे दुकान में खरीदी करने आने वाले ग्राहकों के मन में किसी प्रकार से संक्रमण का डर ना रहे, वही दूसरी ओर व्यापारी एवं उनके परिवार भी सुरक्षित रहे। जो व्यापारी अभी तक टीका नहीं लगवाये हैं वे भी प्रेरित होकर टीकाकरण करवायें।
इसी के तहत महापौर एजाज ढेबर अचानक ही रवि भवन पहुंचे और वहां के व्यापारियों से वैक्सीनेशन की जानकारी लेने लगे। इस बीच इस जानकारी चेंबर अध्यक्ष परवानी हो गई और वे वहां पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में महापौर ने रवि भवन के दुकानदारों से वैक्सीनेशन की जानकारी ली और अधिकांश व्यापारियों ने महापौर को बताया कि उनके साथ ही संस्थान में कार्यरत सभी कर्मचारियों का भी वैक्सीनेशन करवा चुके है और इसका प्रमाण पत्र भी उन्होंने महापौर को दिखाया। इसके बाद महापौर ने दुकानों में यह प्रतिष्ठान 100 प्रतिशत वेक्सीनेटेड है का स्टीकर चिपकाया और सभी व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि चेम्बर एवं कैट के संयुक्त तत्वाधान में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, यह बहुत ही सराहनीय है। यदि इसी तरह सभी व्यापारी जागरूक होकर टीकाकरण करवाये तो तीसरी चरण में कोरोना महामारी से बचने में मदद होगी। इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कैट के प्रदेश अध्यक्ष जितेर्न्द्र दोशी, चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान,उपाध्यक्ष-कन्हैया गुप्ता, पृथ्वीपाल सिंह छाबड़ा, हीरा माखीजा, मनोज जैन, भरत जैन, पुरूषोत्तम देवांगन, राकेश अग्रवाल, मंत्री-शंकर बजाज, नीलेश मूंधड़ा, जैन जितेन्द्र गोलछा,लोकेश साहू, रविभवन व्यापारी संघ के अध्यक्ष जय नानवानी, सुरिन्दर सिंह, अजय विग, जय नेभानी, नानक केशवानी, संदीप रहेजा, ठाकुरदास, आनंद छत्री सहित प्रवीण पटेल, कपिल दोशी, विक्रांत राठौर, विकास आहूजा, विजय पटेल, कांति पटेल,जयेश पटेल, विपुल सामानी रवि धावना,नवीन जैन, चिन्नाराव, आदि अनेक व्यापारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
