दिल्‍ली में बहुत मशहूर हैं बच्‍चों के ये नाम, पसंद आए तो आप भी एक चुन लें

हर शहर की कुछ खास बात होती है और शहरों में कुछ बच्‍चों के नाम भी ज्‍यादा पॉपुलर होते हैं। आज हम आपको देश की राजधानी दिल्‍ली शहर में बच्‍चों के कुछ पॉपुलर नामों के बारे में बता रहे हैं।

अगर आपको इनमें से कोई नाम पसंद आए, तो आप अपने बच्‍चे के लिए वह नाम चुन सकते हैं।

बच्चों के सुंदर नाम हिंदी में

सुनीता : दिल्‍ली शहर में लड़कियों का ये नाम बहुत पॉपुलर है। आपको इस शहर में सुनीता नाम की हजारों लड़कियां और महिलाएं मिल जाएंगी। सुनीता नाम का मतलब होता है अच्‍छे से व्‍यवहार करने वाली या जिसका स्‍वभाव अच्‍छा हो और शिष्‍ट व्‍यक्‍ति।
पूनम : यह एक ट्रेडिशनल नाम है और कई सालों से लड़कियों के इस नाम को खूब पसंद किया जा रहा है। पूनम नाम का मतलब होता है पूर्णिमा का चांद। पूर्णिमा की रात को जो चांद निकलता है उसे पूनम कहते हैं। पूनम संस्‍कृत नाम है।
राजकुमार : यह नाम लड़कों के लिए है। आप इस नाम से समझ ही गए होंगे कि राजा और शासक को राजकुमार कहते हैं। अपने बेटे को राजकुमार नाम देकर, आप उसमें राजा जैसे गुण ले सकते हैं।

लड़कियों के नाम की लिस्ट हिंदी में

अनीता : यह नाम 'अ' अक्षर से शुरू होता है। यदि आपकी बेटी का नाम 'अ' अक्षर से शुरू हुआ है, तो आप उसका अनीता नाम दे सकते हैं। अनीता नाम का अर्थ है अनुग्रह, प्रार्थना और उपकार।
गीता : यह नाम लड़कियों के लिए है। गीता नाम बहुत पॉपुलर है। इसे ट्रेडिशनल नामों की लिस्‍ट में रखा जा सकता है।
संतोष : ये नाम 'स' अक्षर से शुरू होता है। संतोष नाम का मतलब होता है तृप्‍त और संतुष्‍ट होना।

बच्चों के नाम हिंदी में अर्थ सहित

राहुल : दिल्‍ली समेत भारत के कई शहरों में राहुल नाम बहुत लोकप्रिय है। भगवान बुद्ध के मुंह से राहुल नाम तब निकला, जब उन्‍होंने पहली बार अपने बेटे को देखा। राहुल नाम का मतलब होता है रिश्‍ता और बंधन।
अदिति : अद‍िति लड़कियों का नाम है। अद‍िति नाम का मतलब होता है असीम और जिसकी कोई सीमा न हो।

बच्‍चों का नाम क्‍या रखें

अंजलि : लड़कियों के इस नाम की उत्‍पत्ति संस्‍कृत भाषा से हुआ है। अंजलि नाम का मतलब होता है दिव्‍य उपहार। हाथ जोड़कर अभिवादन करने को भी अंजलि कहते हैं।
अरुण : दिल्‍ली शहद में लड़कों का यह नाम भी बहुत पॉपुलर है। यह हिंदी नाम है। अरुण नाम का मतलब होता है सुबह, भोर, सूर्य और सूरज।
आनंद : लड़कों का यह नाम भारतीय मूल का है। आनंद नाम का मतलब खुशी या सुख होता है। अगर आपके बेटे का नाम 'अ' अक्षर से निकला है, तो आप उसका नाम आनंद रख सकते हैं।
बच्‍चों के नाम की लिस्‍ट

शशि : 'श' अक्षर से शुरू होने वाला यह नाम लड़कियों के लिए है। शशि हिंदी नाम है। शशि नाम का मतलब होता है चांदनी और चांद की रोशनी।
वरुण : लड़कों के लिए वरुण नाम भी बहुत पॉपुलर है। वरुण हिंदी नाम है। जिन लड़कों का नाम 'व' अक्षर से निकला है, उन्‍हें वरुण नाम दिया जा सकता है। जल के देवता को वरुण कहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *