पुलिया निर्माण में हादसा 1 की मौत

रतलाम

रतलाम के उपलई गांव में पुलिया निर्माण के दौरान हादसा हो गया। सरिए का ढांचा मजदूरों पर गिर गया। इसमें दो मजदूर दब गए। जेसीबी की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाते समय एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।

घटना बुधवार सुबह जावरा के औद्योगिक थाना क्षेत्र के उपलई गांव की है। यहां भूतेड़ा-रूघनाथगढ़ टू लेन पर पुलिया का निर्माण चल रहा है। पुलिया के लिए ढांचा तैयार करने का काम चल रहा है। इसके लिए सरिया का जाल बिछाया जा रहा है। बुधवार की सुबह इसी काम में मजदूर लगे थे, तभी सरिया का जाल अचानक गिर पड़ा।

दो मजदूर दब गए। हर तरफ चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मजदूरों को बाहर निकालने की काेशिश करने लगे। सरिया के जाल का वजन ज्यादा होने की वजह से जेसीबी की मदद ली गई। इसके बाद जाल को हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला। दोनों को अस्पताल भेजा गया। रास्ते में एक मजदूर नारायण की मौत हो गई, जबकि गणेश की हालत गंभीर है। मृतक और घायल बाजना के केलकच्छ गांव के हैं। औद्योगिक थाना जावरा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जांच में जुटे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *