क्रेडाई छत्तीसगढ़ की नई कार्यकारणी घोषित, मृणाल अध्यक्ष व संजय बने सचिव
रायपुर
क्रेडाई छत्तीसगढ़ की नई कार्यकारणी की होटल हयात में बैठक आयोजित कर की गई जिसमें वर्ष 2021-2023 के लिये मृणाल गोलेछा (अध्यक्ष) एवं संजय रहेजा (सचिव) ने अपना कार्यभार संभाला। साथ ही संजय रहेजा को प्रेसिडेंट इलेक्ट वर्ष 2023-2025 के लिए चुना गया। इस अवसर पर निर्वतमान अध्यक्ष रवि फतनानी ने अपने कार्य काल के दौरान हुए कार्यो पर प्रकाश डाला एवं संतोष प्रगट किया कि उनके कार्यकाल में क्रेडाई नेशनल द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी सम्मेलन एनआईएस 2020 का आयोजन किया गया जिसमे पूरे देश से करीब 1200 सदस्यो ने भाग लिया। रवि फतनानी ने बताया कि उनके कार्यकाल में कोरोना महामारी ने दस्कत दी जिसमे क्रेडाई ने बढ़ चढ़ कर शासन के साथ मिलकर मदद की जिसमे करीब 21 लाख रुपये क्रेडाई की तरफ से शासन को कोरोना के मरीजों की सहायता के लिए प्रदान किये गए । क्रेडाई के भूतपूर्व अध्यक्षों को मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया।
क्रेडाई की नयी टीम में रमेश राव एवं पंकज लोहाटी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।अशोक मुंदरा एवं प्रतीक केवलानी को जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है जबकि कंस्यूमर ग्रेवियेंस सेल की जिम्मेदारी आनंद सिंघानिया एवं जी.एस. राजपाल को सौंपी गई है। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी आयुष मोदी को सौंपी गयी है। वही लीगल विभाग विजय नथानी, निखिल धगट एवं शशांक खेतान मिल कर देखेंगे।
टैक्सेशन कमेटी का भार सुनील तापडि?ा एवं संजीव अग्रवाल (दुर्ग/भिलाई) को दिया गया है। डिजिटल मीडिया एवं ई-बुलेटिन की जिम्मेदारी मनजोत राजपाल को सौंपी गयी है। मार्किट सर्वे एवं रिसर्च ऋत्विक नथानी एवं अभिषेक फतनानी मिलकर देखेंगे। स्किल डेवलपमेंट का भार ललित राठी को सौंपा गया है। सी.एस.आर. विजिबिलिटी की जिम्मेदारी शैलेश वर्मा, राकेश पांडेय, अभिलेश कटारिया, अमित मुंदरा (दुर्ग/भिलाई) एवं अमित अग्रवाल (बिलासपुर) को सौंपी गयी है। स्पॉन्सरशिप एवं इवेंट्स का भार संजय बघेल, आबिद सूर्या, दीपांश सरावगी एवं विजय राठी को सौंपी गयी है। नई पहल की जिम्मेदारी अभिषेक बछावत एवं जसदीप गाँधी को सौपी गयी है। बल्क परचेस का भार सुमित बरडि?ा को सौंपा गया है. लर्निंग एवं डेवलपमेंट की जिम्मेदारी प्रस्सन नीले, अजय नागले (दुर्ग/भिलाई) एवं सुहैल हक (बिलासपुर) को सौंपा गया है। कार्यकारणी समिति में अजय श्रीवास्तव (बिलासपुर), मनीष सोमानी (जगदलपुर) एवं विनोद बोहरा (राजनांदगाव) को जगह दी गयी है। वही युथ विंग का स्टेट कॉर्डिनेटर जयेश सचदेव एवं सचिव शशांक अग्रवाल को बनाया गया है।
इस अवसर पर श्रीमती माधवी नथानी की अध्य्क्षता में क्रेडाई विमेंस विंग का गठन किया गया। मृणाल गोलेछा अध्यक्ष क्रेडाई छत्तीसगढ़ ने कहा की क्रेडाई सी.एस.आर. कार्यकलापों का विस्तार किया जायेगा एवं शासन द्वारा बनायीं गयी नई नीतियों को आम जन तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। अंत में मृणाल गोलेछा ने सभी आये हुए समस्त आगंतुकों को धन्यवाद दिया एवं भविष्य में सहयोग की कामना की इस अवसर पर क्रेडाई के करीब 80 सदस्य उपस्थित थे।
