मंत्री पटेल ने ज्योति रात्रे को दी बधाई

भोपाल

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने हरदा जिले के ग्राम कुकरावाद निवासी ज्योति रात्रे को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने मंगलवार को भोपाल में अपने निवास पर सुज्योति को सम्मानित किया।

मंत्री पटेल ने बताया कि ज्योति रात्रे ने यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एलब्रस 5642 मी. पर विजय प्राप्त कर देश , प्रदेश और हरदा का नाम रोशन किया है। उन्होंने 50 वर्ष की उम्र में यूरोप की चोटी पर फतह हासिल कर भारत की सबसे अधिक आयु की महिला बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *