नगरीय विकास मंत्री सिंह ने सी.एम. राइज स्कूल रशीदिया का निरीक्षण किया

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय रशीदिया बरखेड़ी का निरीक्षण किया। इस स्कूल का चयन सी.एम. राइज स्कूल के रूप में किया गया है। प्रभारी मंत्री सिंह ने स्कूल की साज-सज्जा और व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अन्य सी.एम. राइज स्कूल इससे प्रेरणा ले सकते हैं। इस दौरान आयुक्त भोपाल संभाग कवीन्द्र कियावत उपस्थित थे।

संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा राजीव तोमर ने बताया है कि भोपाल में प्रथम चरण में 9 सी.एम. राइज स्कूल खोले जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में 350 स्कूल पहले चरण में खोले जा रहे हैं। स्कूल में स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन द्वारा स्मार्ट क्लॉस-रूम और कम्प्यूटर लैब स्थापित किया गया है।

भोपाल विकास प्राधिकरण द्वारा गतिविधि कक्ष, लायब्रेरी और संगीत कक्ष बनाया गया है। नगर निगम द्वारा वॉल पेंटिंग और झूले, लोक निर्माण विभाग द्वारा शौचालयों का रिनोवेशन, कक्षों में पेंटिंग और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा फर्नीचर उपलब्ध करवाया गया है। नोबल सोशल फाउण्डेशन द्वारा डिजायनिंग की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *