पुलिस में भर्ती होने के शक में 7 युवकों का अपहरण, बचाने गये 4 अन्य गायब

जगदलपुर
पुलिस में भर्ती होने के संदेह में नक्सलियों ने 7 युवकों का अपहरण कर लिया वही इन युवकों की तलाश में गये चार अन्य लोग भी गायब बताये जा रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले की अभी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं दूसरी ओर बीजापुर में नक्सली ने अपना साथ छोडे जाने पर पुराने साथी की हत्या कर उसका शव सड़क पर फेंककर फरार हो गये।

अब तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार मामला सुकुमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र के कुदेड़ गांव का रविवार 18 जुलाई का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि रविवार 18 जुलाई की रात में कुछ हथियारों से लैस नक्सली गांव में पहुंचे और 7 युवकों को अपने साथ बंधक बनाकर वहां से निकल गये। जिन युवकों को नक्सली अपने साथ बंधक बनाकर लेकर उन पर उन्हें शक है कि वे पुलिस में भर्ती होने जा रहे हैं। नक्सलियों द्वारा बंधक बनाकर ले गये युवकों की तलाश में गांव के 4 अन्य लोग उन्हें बचाने के लिए निकले जिनका भी कोई पता नहीं चल पा रहा है। हालांकि इस पूरे मामले की अभी तक अधिकारिक तौर पर किसी ने भी पुष्टि नहीं की है।

नक्सलियों का साथ छोड समाज की मुख्यधारा से जुड़कर खेती कर रहे अपने साथी का अपहरण का उसकी हत्या कर दी और लाश को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। मृतक युवक राजू वेन्जामी है जो 9 वर्षों तक नक्सलियों का साथी रहा था । बाद में आत्मसर्मपण कर मुख्यधारा में लौटा और समान्य जीवन व्यतीत कर रहा था।

बीते दिनों गंगालूर निवासी राजू वेन्जाम बीजापुर से लगे पदेड़ा साप्ताहिक बाजार में दैनिक उपयोग की सामग्री लेने पहुंचा था इसी दौरान ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों ने उसका अपहरण कर लिया था। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को भी दी थी। सोमवार 19 जुलाई की रात नक्सलियों ने उसकी निर्मम हत्या कर दी। नक्सली हत्या की सूचना मिलते ही जवानों को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *