गोरखपुर के CHC के लेबर रूम में गर्भवती की मौत 

गोरखपुर 
गोरखपुर के सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। सीएचसी के लेबर रूम में प्रसव पीड़ा से गर्भवती की मौत हो गई। इसकी भनक लगते ही डॉक्टर व कर्मचारी लेबर रूम में गर्भवती का शव छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने परिजनों को घटना की सूचना तक नहीं दी। लेबर रूम के बाहर खड़े परिजनों को इसकी जानकारी काफी देर बाद हुई। गर्भवती का शव देखकर परिजन भड़क गए। वह हंगामा करने लगे। परिजनों ने महिला डॉक्टर और नर्सों की कथित लापरवाही बताते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 सहजनवा के वार्ड नंबर 10 लुचूई निवासी मनमोहन वर्मा की पत्नी ममता (32 वर्ष) गर्भवती थी। उसकी चार वर्ष की बेटी है। यह दूसरा गर्भ था। बीते नौ महीने से उसका समय-समय पर इलाज सीएचसी पर चल रहा था। सोमवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी पर भर्ती कराया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। कुछ देर बाद ही डॉक्टर ने उसे लेबर रूम में शिफ्ट कर दिया। परिजन लेबर रूम के बाहर इंतजार करने लगे। करीब आठ घंटे बीत जाने के बावजूद लेबर रूम के स्टाफ व डॉक्टर ने परिजनों को कोई सूचना नहीं दी। शाम होते ही लेबर रूम में मौजूद सभी स्टाफ और डॉक्टर एक-एक कर निकल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *