टॉफी लेने गई थी बच्ची, दुकान में खींच कर की छेड़खानी
अलीगढ़
अलीगढ़ के सासनीगेट क्षेत्र के संवेदनशील इलाके के एक मोहल्ले में गुरुवार की रात दुकान पर टॉफी लेने गई मासूम के साथ दुकानदार ने छेड़छाड़ कर दी। मासूम के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। घटना के बाद से इलाके में तनाव है। पीड़ित पक्ष की ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
वाकये के अनुसार एक मोहल्ला निवासी दस वर्षीय मासूम गुरुवार की रात मोहल्ले में ही परचून की दुकान पर टॉफी लेने गई थी। आरोप है कि दुकान पर पहंुचते ही आरोपी ने मासूम को हाथ पकड़ कर दुकान में खींच लिया और छेड़छाड़ कर दी। मासूम आरोपी के चंगुल से छूटी और शोर मचाते ही घर पहुंच गई। मासूम कीबात सुनकर परिजन दंग रह गए। परिजन आरोपी की दुकान पर पहंुचे तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आ गए और तनाव जैसी स्थिति बन गई। खुद को घिरता देख आरोपी दुकानदार दुकान बंद कर मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहंुच गई। पुलिस ने लोगों को लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
