अमरनाथ यात्रा के बाद अब मचैल माता यात्रा भी रद्द

   किश्तवाड़

कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार मचैल माता यात्रा भी रद्द कर दी गई है. इससे पहले अमरनाथ यात्रा भी रद्द हो चुकी है. जम्मू-कश्मीर प्रशासन की तरफ से किश्तवाड़ डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि इस साल मचैल यात्रा रद्द की जा रही है. सिर्फ प्रतीकात्मक रूप से हवन और छड़ी मुबारक की ही अनुमति रहेगी. डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

मचैल गांव किश्तवाड़ जिले में पड़ता है.  यह गांव माता चंडी के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है. इस पवित्र स्थान को मचैल वाली माता के नाम से भी जाना जाता है.

ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर बाबा अमरनाथ की प्रथम पूजा

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितीश्वर कुमार ने ज्येष्ठ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पवित्र गुफा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा अमरनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रथम पूजा की. साथ ही हवन भी किया गया. श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड वार्षिक यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए हर साल ज्येष्ठ पूर्णिमा के मौके पर प्रथम पूजा का आयोजन करता है.

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि वर्तमान कोरोना महामारी की स्थिति के कारण अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है, लेकिन श्राइन बोर्ड सभी धार्मिक अनुष्ठानों को करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *