राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक प्रदेश के विभिन्न जिलों में निमार्णाधीन कार्यों का करेंगे परीक्षण

रायपुर
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निमार्णाधीन कार्यों की गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का माह जुलाई का दौरा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर निमार्णाधीन कार्यों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे।

राष्ट्रीय ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण नई दिल्ली के निरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक अशोक कुमार सिंह (मोबाइल नम्बर 9532060766) बीजापुर और सुकमा जिले में निमार्णाधीन सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। इसी प्रकार पाल सिंह (मोबाइल नम्बर 8174982331) कवर्धा एवं राजनांदगांव, ब्रिजेश प्रसाद (मोबाइल नम्बर 9430684392) बेमेतरा और दुर्ग जिले तथा बिनय कुमार सिन्हा (मोबाइल नम्बर 9430320975) महासमुंद और रायपुर जिले में निमार्णाधीन सड़कों की गुणवत्ता की परीक्षण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *