दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर ने 3 लोगों को कुचला, दो की मौत

मोदीनगर 
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर गांव मुरादाबाद के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने तीन युवकों को टक्कर मार दी। इसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय युवक कार के पीछे खड़े थे, जबकि चालक टायर बदल रहा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णा कुमार (43) पुत्र मंसाराम निवासी गोरेगांव मुंबई एक प्रोडक्शन हाउस में कैमरामेन थे। उनके साथ सर्वेश (23) पुत्र रामदेव निवासी गांव बसेवरॉय जगदीशपुर थाना हरैया जिला बस्ती सहायक कैमरामैन के पद कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि दोनों बीस दिन से उत्तराखंड के देहरादून में कोई शूटिंग कर रहे थे। शनिवार सुबह वह देहरादून से आगरा जाने के लिए कार से निकले। कार को राजेश कुमार निवासी देहरी थाना जिगना जिला मिर्जापुर चला रहे थे। शनिवार सुबह चार बजे के आसपास जब वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर गांव मुरादाबाद के पास पहुंचे तो अचानक कार का टायर पंचर हो गया। एक्सप्रेस-वे पर कार को साइड में खड़ी कर राजेश टायर बदलने लगा। कृष्णा और सर्वेश कार के पीछे खड़े थे। इसी दौरान मेरठ की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने कार में टक्कर मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *