फोटो जर्नलिस्ट की हत्या से तालिबान का इनकार

 नई दिल्ली 
अफगानिस्तान के कंधार में तालिबानियों और अफगान सैनिकों के बीच जारी खूनी झड़प को कवर करने के दौरान भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या कर दी गई है। इस हत्या में तालिबान का हाथ होने की खबरों के बीच तालिबान ने इसकी जिम्मेदारी से साफ इनकार कर दिया है। तालिबान ने कहा है कि वह नहीं जानता कि भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी कैसे मारा गया। साथ ही उसने अफगानिस्तान के कंधार में अपने लड़ाकों और अफगान बलों के बीच संघर्ष के दौरान पुलित्जर पुरस्कार विजेता पत्रकार की मौत पर खेद व्यक्त किया। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने शुक्रवार को बताया, 'हमें नहीं पता कि  पत्रकार किसकी गोलीबारी में मारा गया। हम नहीं जानते कि उनकी मृत्यु कैसे हुई”।

 “युद्ध क्षेत्र में प्रवेश करने वाले किसी भी पत्रकार को हमें सूचित करना चाहिए। हम उस विशेष व्यक्ति की उचित देखभाल करेंगे"। हमें भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दीकी की मृत्यु के लिए खेद है। हमें खेद है कि पत्रकार हमें सूचित किए बिना युद्ध क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं।" एक अफगान कमांडर का हवाला देते हुए बताया था कि शुक्रवार को पाकिस्तान के साथ सीमा पार के पास अफगान सुरक्षा बलों और तालिबान लड़ाकों के बीच झड़प को कवर करते हुए रॉयटर्स के पत्रकार दानिश सिद्दीकी की मौत हो गई थी। वह 38 साल के थे।

 इधर, अफगान कमांडर ने रॉयटर्स को बताया था कि अफगान विशेष बल स्पिन बोल्डक के मुख्य बाजार क्षेत्र पर फिर से कब्जा करने के लिए लड़ रहे थे, जब सिद्दीकी और एक वरिष्ठ अफगान अधिकारी मारे गए थे। इसका जिम्मेदार उन्होंने तालिबान की गोलीबारी को बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *