ED अभिषेक बनर्जी की पत्नी के दो विदेशी खातों की जांच कर रही  

 नई दिल्ली 
पश्चिम बंगाल कोयला तस्करी घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसियों को 1,300 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन का पता चला है। जांच एजेंसी का मानना ​​​​है कि कोयले की तस्करी के माध्यम से कुछ ही महीनों में ये सारे ट्रांजेक्शन हुए हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजीरा बनर्जी के दो विदेशी बैंक खातों की जांच इस मामले में चल रही है। 

 रिपोर्ट के मुताबिक, कथित कोयला तस्करी घोटाले में उत्पन्न अवैध धन का 50 प्रतिशत से अधिक तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के कथित करीबी सहयोगी विनय मिश्रा को दिया गया था। एजेंसियों को ऐसे लेनदेन भी मिले हैं जो अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजीरा बनर्जी के विदेशी बैंक खातों में हुए थे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *