युवा कौशल दिवस पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

भिलाई
लायनेस क्लब भिलाई ने अंतररराष्ट्रीय युवा कौशल दिवस मनाया। इस अवसर पर एमजे कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम की समन्वयक विभा भूटानी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के बाद हमारी भोजन प्रणाली में बदलाव जैसे सामाजिक विषय पर हिंदी-अंग्रेजी में निबंध तथा इसी विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। क्लब की अध्यक्ष सीमा यादव ने कहा कि इस सामयिक विषय पर युवाओं ने काफी नवीनता से भरे विचार एवं उन्नत अभिनव विचारों से भरा अपना मजबूत पक्ष रखा जो कि समाज में मानवीयता के साथ ही धरती के पर्यावरण के लिए भी हितकारी होगा। आयोजन में अमृता घोष बीएड 4 सेमेस्टर हिंदी निबंध, रोशनी जंघेल बीएड 4 सेमेस्टर स्लोगन राइटिंग, सुजीत कुमार बीएड 2 सेमेस्टर पोस्टर प्रतियोगिता में विजयी रहे। सभी प्रतिभागी विजेताओं को नीलिमा दीक्षित ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लब की कोषाध्यक्ष रीटा कुखरानिया, सचिव लता मंत्री, वरिष्ठ सदस्य अंजना विनायक, नूतन गंधोक, तृप्ता कौर, मीना सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *