शराब पर बढ़ा रार,गुजरात जायेंगे क्या भाजपाई – आरपी

रायपुर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह ने शराब के मुद्दे पर भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराबबंदी के नाम पर घडिय़ाली आंसू बहाने वाले डॉ. रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी के नेता अब यह बताएं कि भाजपा शासित गुजरात में शराब बंदी लागू होने के बावजूद सरकारी होटल में शराब बेचने का फैसला क्यों लिया गया? रमन सिंह को अब इस बात का जवाब देना चाहिए कि क्या अब वे गुजरात में शराब बिक्री के खिलाफ फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करने गांधीनगर जाएंगे?

छत्तीसगढ़ में शराब बेचने के प्रचार-प्रसार के लिए उत्तरदाई रहे रमन सिंह जी शराबबंदी की मांग करने का दिखावा और ढोंग बंद करें। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के गृह राज्य गुजरात में जहां पर पूर्ण शराबबंदी लागू है। अब उसी गुजरात की राजधानी गांधीनगर में रेलवे स्टेशन के पास बने हुए 10 मंजिला सरकारी होटल में शराब बेची जाएगी। क्या यह है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान नहीं है? क्या डॉक्टर रमन सिंह, धरम लाल कौशिक और विष्णु देव साय भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं के साथ गुजरात में शराब की इस बिक्री का विरोध करने जाएंगे? अगर नहीं तो फिर छत्तीसगढ़ में शराब बंदी के नाम पर ढकोसला क्यों करते हैं? बताना लाजमी होगा कि छग में शराबबंदी को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *