कई राज्यों में अगले 5 दिनों तक बरसेंगे बादल 

 नई दिल्ली 
दिल्ली-एनसीआर में देरी से ही सही पर बारिश आने के बाद मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 4-5 दिन दिल्ली में हल्कि तो वहीं, हिमाचल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। वहीं राजस्थान के कुछ जिलों में बादल गरजने के साथ बिजली गिरने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। मध्य महाराष्ट्र और गोवा के लिए बुधवार को रेड अलर्ट जारी किया गया था। 
 
दिल्ली में छह दिनों तक बारिश
मानसून की पहली झमाझम बरसात में बुधवार को दिल्ली के ज्यादातर हिस्से भीग गए। इसके चलते दिल्ली के लोगों को गर्मी और उमस से खासी राहत मिली है। राजधानी के रिज मौसम केंद्र ने दिन के समय 107.4 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की, जो दिल्ली में सबसे ज्यादा रही।मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले छह दिनों कर  दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार के कुछ इलाकों में हल्कि बारिश देखने को मिलेगी जबकि, शुक्रवार को बारिश की गतिविधि कम रहेगी। कहीं-कहीं ही हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। शनिवार को हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि रविवार के दिन मध्यम व भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *