पशुपति पारस एलजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी में जुटे 

 पटना 
लोक जनशक्ति पार्टी (पारस) अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस सरकार में शामिल होने के बाद अब संगठन को मजबूत करने में लग गये हैं। जल्द ही वह सभी प्रदेशों में संगठन को नया रूप देंगे। संभव है इस दौरान वह कई प्रदेशों की कमान नये नेताओं को दे सकते हैं। इसके लिए उन्होंने सभी प्रदेश से आने वाले पार्टी नेताओं से विमर्श करना शुरू कर दिया है।
 
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने बताया कि पशुपति कुमार पारस अतिशीघ्र देश के सभी प्रदेशों में नये प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन की प्रक्रिया को पूरी करेंगे। रोज मिलने आने वाले देशभर के नेताओं से बात के दौरान वह लोजपा के संगठन को और भी मजबूत करने पर बात कर रहे हैं। 

साथ ही उन्होंने स्व. रामविलास पासवान की विचार धारा को लेकर पूरे देश में पार्टी के संगठन का कार्यक्रम एवं सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया है। बुधवार को भी उन्होंने कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ और झारखंड के प्रदेश अध्यक्षों और प्रमुख नेताओं से बात की। अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर बधाई देने भी हर प्रदेश के लोग आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *